जगमग छन्द’ का लोकार्पण 15 को
जौनपुर। वरिष्ठ साहित्यकार जयन्ती प्रसाद जगमग की नई पुस्तक ‘जगमग छन्द’ का लोकार्पण नागरी लिपि परिषद के तत्वावधान में होगा। यह आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव के आवास जजेज कॉलोनी में 15 मई दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगा। उक्त आशय की जानकारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय नागरी लिपि परिषद के अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

