SKD New Standard Coaching Institute द्वारा आज शहर में मोबाइल LED वैन जागरूकता एवं प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया।
आर एल पाण्डेय
लखनऊ।
विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से SKD New Standard Coaching Institute द्वारा आज शहर में मोबाइल LED वैन जागरूकता एवं प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को NEET एवं JEE जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही दिशा एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
इस विशेष मोबाइल LED वैन अभियान के माध्यम से संस्थान द्वारा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर काउंसलिंग, शैक्षणिक योजना एवं संस्थान की आधुनिक शिक्षण पद्धति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर SKD Group of Education के चेयरमैन SKD Singh एवं SKD Group of Education के निदेशक Manish Singh ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को सही दिशा, उचित मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को NEET, JEE एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि SKD New Standard Coaching Institute सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहा है तथा यह प्रचार अभियान उसी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

