रामजन्मभूमि परिसर में 23 जून को शेषावतार मंदिर का ध्वजारोहण, दोनों डिप्टी CM को न्योता

रामजन्मभूमि परिसर में 23 जून को शेषावतार मंदिर का ध्वजारोहण, दोनों डिप्टी CM को न्योता

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।रामजन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में धर्म ध्वजा का आरोहण अगले माह 23 जून को किया जाएगा।इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया है।आयोजन में देशभर से संत-धर्माचार्य, धार्मिक संगठन, जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े करीब एक हजार लोगों को अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा।ट्रस्ट ने अभी 29 मई को प्रस्तावित मां दुर्गा मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रखा है। इसी कारण अतिथियों की सूची और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर अभी अंतिम चर्चा नहीं हो सकी है।ट्रस्ट की ओर से रामजन्मभूमि परिसर के सभी पूरक मंदिरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को विशेष स्वरूप दिया जा रहा है। परकोटे के पांच पूरक मंदिरों पर पहले ही ध्वजारोहण हो चुका है।छठे पूरक मंदिर यानी मां दुर्गा मंदिर पर ध्वजारोहण 29 मई को प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम साध्वी ऋतंभरा के हाथों संपन्न होगा।इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी सहित विभिन्न महिला संगठनों की करीब दो हजार महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है।ट्रस्ट ने अब शेषावतार लक्ष्मण जी मंदिर पर ध्वजारोहण की तारीख भी तय कर दी है।दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में करीब एक हजार अतिथियों के बीच इस मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। यह रामजन्मभूमि परिसर का अंतिम पूरक मंदिर होगा। इसके साथ ही पूरक मंदिरों के ध्वजारोहण कार्यक्रमों का क्रम भी समाप्त हो जाएगा।राम मंदिर के पीछे दक्षिण-पश्चिम दिशा में बने शेषावतार मंदिर में भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा की स्थापना गत वर्ष 5 जून को अन्य पूरक मंदिरों के साथ की गई थी। ट्रस्ट ने इस मंदिर में 13 अप्रैल से श्रद्धालुओं के दर्शन भी शुरू करा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *