कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल मे पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन शुरु

 

कनक किड्स और सरयू इंटरनेशनल स्कूल मे पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन शुरु

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

 

अयोध्या।पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआl कार्यक्रम में कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति आधुनिक शिक्षण तकनीक तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईl ओरिएंटेशन कार्यक्रम मे जे.बी. ए. के पूर्व प्रिंसिपल अशोक कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेlविद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।उन्होंने शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों,प्रभावी शिक्षण गुणो तथा विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रभावी शिक्षण तकनीक कक्षा प्रबंधन तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालाl उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के बदलते स्वरूप के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर कनक किड्स एवं सरयू इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ संजय तिवारी, डायरेक्टर डॉ.मधु त्रिपाठी हेडमिस्ट्रेस प्रीति सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रगति श्रीवास्तव तथा दोनों विद्यालयों के शिक्षक गण अनीता सिंह, फरजाना फातिमा, वंशिका शुक्ला, राधिका पाठक, प्रिया सिंह,श्रद्धा ठाकुर अलका पांडे,शशि मिश्रा रिचा आनंद अंजली मिश्रा,साक्षी यादव,रिंकी सिंह, अजीता तिवारी, सीमा, निकिता सहदेव,रश्मि तिवारी, राशी शुक्ला,हर्षिता त्रिपाठी,गौरी मिश्रा पूजा सिंह, चंदन सिंह अविनाश कश्यप अस्तित्व श्रीवास्तव निधि श्रीवास्तव निधि श्रीवास्तव दीपक शर्मा उपस्थित रहे

l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *