कई थाना क्षेत्रों मे दीवारों पर लिखे पुलिस कर्मियों के सीयूजी नंबर अब मिटने की कगार पर
पूर्व एसएसपी रहे आशीष तिवारी की रही अनूठी पहल
अयोध्या।जिले के लोगों को अपने-अपने थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी व बीट प्रभारी का सीयूजी मोबाइल नंबर याद रहे।जिससे अपराध से संबंधित जानकारी समय रहते पुलिस को दे सके और अपराध होने से बचे।इसके लिए पूर्व मे एसएसपी रहे आशीष तिवारी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे इन पुलिस कर्मियों के सीयूजी मोबाइल नंबर दीवारों पर लिखवाये थे।इस नंबर को आज भी कही कही जगहों पर देखा जा सकता है।उन्होंने लोगों से अपील किया था कि अगर आप सभी को किसी भी तरह की आपराधिक घटनाओं की सूचना पुलिस को देना हो तो वे दीवालों पर लिखे संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,चौकी प्रभारी व बीट के पुलिस कर्मियों को दे सके।परंतु दीवालों पर लिखा यह सीयूजी नंबर अब निष्क्रिय ही दिखाई दे रहा है।पहले यह सीयूजी नंबर कोतवाली नगर,कोतवाली अयोध्या, थाना राम जन्मभूमि,पूराकलंदर, कोतवाली बीकापुर, महाराजगंज, गोशाईगंज, इनायत नगर, रूदौली, रौनाही,कैंट,हैदरगंज, तारुन सहित सभी थाना क्षेत्रो के आसपास तथा उन थाना क्षेत्र के बाजरो ग्रामीण अंचलों मोहल्लों कॉलोनी में भी यह सीयूजी नंबर दीवारों तथा गुमटियों पर लिखा रहता था।इस समय सभी थाना क्षेत्रों में लिखे गए दीवालों पर संबंधित बीट के पुलिस कर्मियों का सीयूजी मोबाइल नंबर निष्क्रिय दिखाई दे रहा
है।

