ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद का खोड़ा क्षेत्र बढ़ती आबादी, अवैध निर्माण और आपराधिक गतिविधियों के कारण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। करीब 12 लाख की आबादी वाली इस कॉलोनी की संकरी और जटिल गलियां अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना मानी जाती हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में यहां हत्या, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। लंबे समय तक मकानों के स्पष्ट पते और प्रभावी सत्यापन व्यवस्था न होने से अपराधियों को यहां शरण लेने में आसानी हुई।
हाल ही में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान तेज किया है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड ने बताया कि खोड़ा और लोनी में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध निर्माणों की भी जांच की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि अपराध नियंत्रण, नियमित सत्यापन और अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

