नाली और सड़क की बदहाली से जनता त्रस्त, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे प्रशासन – सरोज यादव

नाली और सड़क की बदहाली से जनता त्रस्त, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे प्रशासन – सरोज यादव

 

अयोध्या।”बदहाल सड़क जाम नालियां लोगो की बनी मुसीबत “विकास की दावों की खुली पोल जल भराव से खुली पोल मन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने नगर आयुक्त श्री जैनेंद्र कुमार जी से मिलकर सभी वार्डो की समस्याओं को लेकर दिया मांग पत्र और कहा कि व्याप्त जलभराव, जाम नालियों और बदहाल सड़कों की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जा रही हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस समय लगातार नगर निगम सफाई अभियान चला रहा है परंतु जहां गंदगी है वहां नहीं, केवल सड़को पर फोटो शूट हेतु दिखावे का काम जारी है।सरोज यादव ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कों पर जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि नगर निगम स्वछता अभियान में फोटो खिंचवाने में व्यस्त है सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यदि समय रहते नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत कराई गई होती तो आज जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। बरसात का मौसम आ गया है हमारी नगर आयुक्त से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जाम नालियों की सफाई, टूटी सड़कों की मरम्मत और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति प्रशासन का उदासीन रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। हमारे साथ महिला सभा महासचिव डॉ निशात अख्तर, कोषा अध्यक्ष पूनम यादव, उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *