लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव चौधरी अरुण कुमार कोरी ने पार्टी से दिया इस्तीफा
अयोध्या।चौधरी अरुण कुमार कोरी ने अपने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया है वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महासचिव थे जिन्होंने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अपने सीनियर लीडरों को इस्तीफा भेज दिया है उन्होंने कहा कि जन विरोधी नीतियों के कारण मैं पार्टी छोड़ रहा हूं क्योंकि मैं हमेशा जनता के बीच रहा और जनता के लिए ही लड़ाई लड़ा हूं लेकिन मुझे यह लग रहा था कि अब जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है जिससे आहत होकर मैं यह निर्णय लिया और पार्टी से और पद से इस्तीफा दे दिया है।चौधरी अरुण कुमार के इस्तीफा के बाद उन्होंने लोकप्रिय समाज पार्टी (एल. एस .पी.)ज्वाइन की है जहां उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है उन्होंने कहा कि मैं जनता की लड़ाई नहीं छोड़ सकता और मैं जहां रहूंगा गरीबों की मजलूमों की लड़ाई लड़ता रहूंगा उन्होंने लोकप्रिय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद अदा किया चौधरी अरुण कुमार कोरी के लोकप्रिय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लोगों में खुशी की लहर है प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनको बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है बधाई देने वालों में अवधेश कुमार एडवोकेट.मोहम्मद अतीक अहमद एडवोकेट .ओमप्रकाश कोरी एडवोकेट .शालिग्राम सुधाकर एडवोकेट.गंगाराम वर्मा .पवन कुमार निगम एडवोकेट .आसाराम यादव.राकेश मौर्या .उधम सिंह .सुमित कोरी .राम सिंह.राजकुमार एडवोकेट.सहाबुद्दीन कोरी.नंदू पासवान.सुमित कनौजिया.राकेश कुमार चौधरी .कृष्ण कुमार चौधरी एडवोकेट.लियाकत हुसैन .गोविंद कोरी .जाकिर हुसैन.शंकर श्रीवास्तव.सचिन पांडे .चंदन एडवोकेट.नीतू .सुशीला कोरी .श्रीमती सुजाता .सहित बड़ी संख्या में लोगों ने चौधरी अरुण कुमार कोरी को लोकप्रिय समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई है इन लोगों का कहना है कि चौधरी अरुण कुमार 40 साल से राजनीति के क्षेत्र में है उन्होंने हमेशा गरीब मजलूम असहाय लोगों की समस्याओं को उठाया है और हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी इस पार्टी का नेतृत्व मिला है तो यहां भी वह गरीब मजलूम असहाय लोगों की आवाज बनेंगे अगर हम चौधरी अरुण कुमार कोरी की बात करें तो उन्होंने 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ा है 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ा है वह बीएसपी और लोक जनशक्ति पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और अब लोग प्रिय समाज पार्टी का नेतृत्व प्रदेश में करेंगे और और अपनी राजनीतिक जीवन की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं

