मोटोरोला ने मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस लॉन्च किया

मोटोरोला ने मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस लॉन्च किया

 

नई दिल्ली । मोबाइल टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में वैश्विक अग्रणी और भारत के प्रमुख~ एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस लॉन्च किया, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश ऑल-राउंडर फोन है। बिना किसी समझौते के फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन, प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, प्रीमियम व विशिष्ट फिनिश, इमर्सिव एंटरटेनमेंट, नेक्स्ट-जेन मोटो एआई अनुभवों और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस का एक शानदार संयोजन है।

 

इस डिवाइस में क्वाड 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसका नेतृत्व कम रोशनी में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए मोटो एआई से लैस एडवांस सोनी लिटिया 710 कैमरा करता है। इसके साथ ही इसमें 50एक्स एआई सुपर ज़ूम प्रो के साथ 50एमपी का 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रा-वाइड प्लस मैक्रो विज़न कैमरा और ऑटो फोकस के साथ 50एमपी का क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा शामिल है।

 

एडवांस ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं वाले मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर से पावर्ड, मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस में पैंटोन द्वारा चुने गए रंगों में शानदार सैटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ ‘कलेक्शंस बाय मोटोरोला’ को पेश किया गया है। एक शानदार 144हर्ट्ज 1.5के ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड पैंटोन वैलिडेटेड डिस्प्ले, 90वाट टर्बोपावर चार्जिंग और 15वाट वायरलेस चार्जिंग के साथ आने वाली विशाल 6500एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, और आईपी68 प्लस आईपी69 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ मिलकर यह डिवाइस एक संपूर्ण फ्लैगशिप स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है।

 

मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस अपने मोटोएआई से पावर्ड क्वाड 50एमपी प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी में एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है। इसके केंद्र में 50एमपी का सोनी लिटिया 710 मेन कैमरा है, जो रात में शानदार पिक्चर क्लैरिटी के साथ बेहतरीन लो-लाइट शॉट्स और कम ब्‍लर्ड शॉट्स देता है। मोटो एआई का इंटीग्रेशन असल जैसी बनावट, बेहतरीन कलर रीप्रोडक्शन, शानदार डायनेमिक रेंज और तेज़ शटर रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है, जिससे तेज़ी से चलते हुए दृश्यों में भी साफ और ब्लर-फ्री तस्वीरें मिलती हैं। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो की स्थिरता को और भी बेहतर बनाता है।

 

मेन सेंसर के साथ इसमें ये कैमरे भी दिए गए हैं: 50एमपी अल्ट्रा-वाइड प्लस मैक्रो विज़न कैमरा लैंडस्केप और बारीक क्लोज़-अप शॉट्स के लिए 120 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। 50एमपी 3.5एक्स पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ओआईएस और 50 एक्स सुपर ज़ूम प्रो के साथ आता है, जिसे दूर स्थित सब्जेक्ट्स को बेहतरीन क्लैरिटी और कम से कम शेकिंग के साथ कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 50एमपी क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा शार्प सेल्फी और क्रिस्टल-क्लियर वीडियो कैप्चर के लिए ऑटो फोकस के साथ आता है। पैंटोन वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोन™ स्किनटोन™ वैलिडेटेड के साथ, यह कैमरा सिस्टम फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों में असली, प्रामाणिक रंग और सटीक स्किन टोन प्रदान करता है।

 

मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस वीडियो एचडीआर के साथ सभी लेंस पर अल्ट्रा-शार्प 4के 60एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे हर एंगल से सिनेमाई स्टोरीटेलिंग के लिए बिना किसी रुकावट के कैमरा स्विचिंग की जा सकती है। मोटोरोला ने फ्रेम मैच फीचर भी पेश किया है, जो यूजर्स को परफेक्ट फ्रेम को लॉक करने और उसे आसानी से दोबारा रीक्रिएट करने की अनुमति देता है। होराइज़न लॉक वीडियो को अत्यधिक हलचल और पूरे 360 डिग्री रोटेशन के दौरान भी पूरी तरह से स्थिर रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *