एसएसपी ने छतिरवा नई अस्थायी पुलिस चौकी खोले जाने का दिया निर्दे
अयोध्या।मंगलवार को जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना पूराकलंदर क्षेत्र के तहत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी “छतिरवा” के गठन का आदेश जारी किया है।बताते चले कि इस नई चौकी मे कुल 10 गांवों को शामिल किया गया है।जिनमें छतिरवा, अंतपुर, बभनगवां, चांदपुर कैल, सरैया, पाराकैल, दसौली, पोरा, बरवां और बेतौली शामिल हैं।पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मियों का मानना है कि नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी, अपराध नियंत्रण में मजबूती आएगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा
।

