महिला उप निरीक्षक चेतना पाण्डेय ने महिलाओ को किया जागरूक 

महिला उप निरीक्षक चेतना पाण्डेय ने महिलाओ को किया जागरूक

 

फोटो

 

अयोध्या।सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत गोशाईगंज थाना पर तैनात महिला उप निरीक्षक चेतना पाण्डेय ने महिला आरक्षी संजू दूबे व दीक्षा के साथ गोशाईगंज के प्रमुख बैंको सहित अन्य प्रमुख चौराहों तथा मार्गों पर महिलाओ को उनके सुरक्षा के प्रति जागरुक किया।इस मौके पर उन्होंने महिलाओ व बेटियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक व सुरक्षात्मक उपाय भी बताई।इस मौके पर उन्होंने महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षात्मक टिप्स की भी जानकारी दिया।उन्होंने विधवा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।इसके अलावा उन्होंने उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।बताया कि यह सभी नंबर आप लोग हमेशा याद रखें। जब भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता लेने की जरूरत हो तो आप इस नंबर पर फोन कर सकती

है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *