शिक्षा विभाग की रहमों करम पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध रूप से संचालित सैकड़ो कोचिंग तथा लाइब्रेरी
फोटो पीपी साइज
अयोध्या।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुकुरमुत्ते की तरह लाइब्रेरी कोचिंग संस्थान अवैध रूप से संचालित हैं।देखा जाए तो अवैध रूप से संचालित लाइब्रेरी तथा कोचिंग संस्थान ना तो अग्नि शमन विभाग के मानक पर खड़े उतर रहे हैं,और ना ही शिक्षा विभाग पर।ठीक इसके विपरीत इन अवैध कोचिंग संस्थान तथा लाइब्रेरी के संचार को द्वारा भोले भाले तथा गरीब तपके के छात्रों तथा उनके अभिभावकों से शिक्षा के नाम पर लाखों रुपए की वसूली कर रहे हैं।परंतु यहां पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के नाम पर इन संस्थानों पर ना तो अग्निशमन के यंत्र उपलब्ध हैं और ना ही अग्निशमन मानक के अनुसार निर्माण ही है।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय* के मुताबिक पंजीकृत लाइब्रेरी तथा कोचिंग संस्थान महज एक से डेढ़ दर्जन के बीच ही हैं।जबकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सैकड़ो की संख्या में अवैध रूप से लाइब्रेरी तथा कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं*।बीच-बीच में जब कभी अग्निकांड या फिर अन्य कोई प्राकृतिक आपदा कही इन कोचिंग संस्थानों तथा लाइब्रेरी पर होती है तब खानापूर्ति के लिए अयोध्या जनपद में भी कोचिंग संस्थान लाइब्रेरी स्कूल कॉलेज जो कि अवैध रूप से संचालित हैं उनके ऊपर शिक्षा विभाग के अधिकारी एक-दो दिन कार्यवाही करते हैं उसके बाद फिर मामला ठंडा बस्ती में चला जाता है।इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने बताया शीघ्र ही जिले में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों लाइब्रेरी स्कूल कॉलेज पर कार्यवाही की जा
एगी।

