अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत द्वारा भव्य आयोजन किया गया 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत द्वारा भव्य आयोजन किया गया

देश की उपासना ब्यूरो

लखनऊ:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत एवं लखनऊ जिला के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दिनांक 21.06.2026 रविवार प्रातः 6 बजे स्टेलर ओकास गोल्फ व्यू कालोनी की हरित वाटिका में संगठन सहसचिव सूबेदार ब्रह्मेश्वर सिंह के सौजन्य को से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें वहाँ की सोसायटी और पूर्व सैनिकों ने सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह जी के निर्देशन में संयुक्त योगाभ्यास किया।

अपने संगठन से अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा, प्रांत संगठन सचिव ऑ. लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नायब सूबेदार देशबंधु श्रीवास्तव एवं अन्य लोगों के साथ मातृ शक्तियों ने भी भाग लिया।

सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह ने योग की आवश्यकता और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों ने पूरी तन्मयता से योग में भाग लिया। तत्पश्चात 7.15 बजे योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंत में अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने योग के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत जी ने भी अपने उद्बोधन में योग के फायदे के बारे में जानकारी दी।

तत्पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

सूबेदार मेजर बी एल वर्मा

महासचिव

अवध प्रान्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *