ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए डी.डी.यू.-जी.के.वाई.ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए डी.डी.यू.-जी.के.वाई.ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव

अयोध्या।अयोध्या मंडल के अम्बेडकर नगर जिले मे ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत मॉडर्न बेबी नर्सरी स्कूल समिति द्वारा अम्बेडकर नगर में एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रशिक्षु अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण दिखाई दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक,DDU-GKY नीरज सिंह रहे।उन्होंने युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि DDU-GKY ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सत्यदेव श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण, छात्रावास, भोजन, यूनिफॉर्म, अध्ययन सामग्री, रोजगार के अवसरों तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण लाभ उठाकर अपने जीवन एवं करियर को नई दिशा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर सेंटर मैनेजर अभिषेक, क्वालिटी हेड वर्षा श्रीवास्तव, आशा गौड़,विपिन,राज तथा कृषि सखी राधा सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस मौके पर सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों एवं युवाओं ने DDU-GKY योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *