मुंबई लोकल ट्रेन में युवक की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
बारिश के दौरान शुरू हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, चलती ट्रेन में चाकू से हमला
देश की उपासना समाचार पत्र
मुंबई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा
मुंबई/विरार: मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विरार निवासी 22 वर्षीय मयंक लोहार की चलती लोकल ट्रेन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के दौरान ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और चलती ट्रेन में चाकू निकालकर मयंक लोहार पर हमला कर दिया।
घटना उस समय हुई जब ट्रेन अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। गंभीर रूप से घायल मयंक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन के पास ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा हत्या के पीछे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की पड़ता
ल की जा रही है।

