एपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
गड़वार(बलिया):
गड़वार क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में 22 जून से चल रहे समर कैंप में बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
कैंप में बच्चों को प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स के द्वारा कथक, बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल और कंटेम्पररी जैसे विभिन्न डांस फॉर्म की ट्रेनिंग के साथ-साथ योग एवं शारीरिक शिक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, शारीरिक फिटनेस सुधारना और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है। इस समर कैंप को सफल बनाने में समर कैंप की संयोजिका कविता पांडेय सहित अनीता यादव, मानसी गिरी, शशि मोहन पांडेय,अर्जुन द्विवेदी,रवि प्रकाश पांडेय, शंभू नाथ यादव तथा राम प्रकाश सिंह आदि का विशेष योगदान है।

