ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

 

अयोध्या।दलसराय ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के दलसराय ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार रावत (20) निवासी रहीमगंज मजरा देवकली का पुरवा के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के संबंध में सीओ रुदौली अरविंद सोनकर तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही ने संयुक्त रुप से बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि उक्त युवक के पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था,पत्नी से गुस्से में आकर उक्त युवक रेलवे ट्रैक के पास आकर शारदा सहायक नदी के समीप खड़ा हो गया और इस बीच वहां से ट्रेन गुजरी और उसकी चपेट में आकर युवक नहर में गिर गया जिसके चलते मौत हो

गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *