एसबीआई ने अमीनाबाद इंटर कालेज को प्रदान किए 500 स्टील बेंच
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक हर भारतीय का बैंक होने का दायित्व निभाते हुए अपने ग्राहकों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के अलावा उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में एक सहभागी की भूमिका निभा रहा है। अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत एसबीआई समाज के कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारने और उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के तहत बैंक से राज्य के कई प्राथमिक विद्यालयों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों कर वहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए हैं।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने मंगलवार को नगर निगम, लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कालेज में अध्ययनरत 2000 छात्रों को बैठने की उत्तम व्यवस्था करते हुए वहां गुणवत्तायुक्त 500 स्टील बेंच प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महापौर, नगर निगम लखनऊ ने कहा कि “ बच्चे भविष्य की नींव होते हैं और उनका भविष्य संवारना भगवान के पूजा से बेहतर है। इसलिए हम नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों को बेहतरीन बनाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि एक अच्छा स्कूल और मां की परवरिश बच्चों का भविष्य संवारती है।“ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त *गौरव कुमार ने कहा कि “नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों के सभी कक्षाओं को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।“
इस कार्यक्रम में एसबीआई के उप महाप्रबंधक धीरज कुमार ने कहा कि एसबीआई अखिल भारतीय स्तर पर अपने लाभ में से 700 करोड़ से अधिक की राशि समाज के कल्याणकारी कार्यों पर व्यय करती है। बैंक ने प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों के उन्नयन के साथ-साथ सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल के तहत कन्याओं की शिक्षा एवं स्वच्छता की दिशा में अनेकों कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसी क्रम में आज बच्चों की पढ़ाई के लिए 500 स्टील बेंच उपलब्ध कराना हमारे लिए केवल एक औपचारिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी संपूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। हम आगे में इस दिशा में हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्ता, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी एवं सीवीओ महामिलिंद जी के अलावा अमीनाबाद इंटर कालेज के प्राचार्य साहब लाल मिश्र तथा एसबीआई से क्षेत्रीय प्रबंधक अवंतिका सिंह मिश्रा, सरकारी व्यवसाय शाखा की मुख्य प्रबंधक ऋचा द्विवेदी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थि
त रहे।

