लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ का बृहद पौधारोपण अभियान, 200 फलदार पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ का बृहद पौधारोपण अभियान, 200 फलदार पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

 

जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। ज़िले के डॉ अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज,मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, श्यामा आईटीआई कॉलेज में वहाँ के टीचर्स व कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष सै. हसनैन कमर ‘दीपू’ के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत लगभग 200 उन्नत प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, जामुन, अमरूद, सहजन, कटहल सहित अन्य फलदार वृक्ष शामिल रहे।

 

कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि क्लब ने केवल पौधारोपण तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण, नियमित देखरेख एवं निगरानी का भी संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर विशाल वृक्ष का रूप धारण करें।

 

अभियान के संयोजक लायन अनुराग सिंह एवं संयोजिका लायन नूपुर सिंह ने इस पुनीत कार्य में उल्लेखनीय योगदान देते हुए सभी 200 फलदार पौधे उपलब्ध कराए। उनके इस सहयोग की सभी उपस्थित सदस्यों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

इस अवसर पर अरविंद बैंकर, वीरेन्द्र सिंह, संतोष साहू, धीरज गुप्ता, अनिल साहू, गौरव श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, तौफीक तसनीम फातिमा, प्रज्ञा मिश्रा सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर पौधारोपण किया।शिया पीजी कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ जाकिर हुसैन, डॉ ज्ञानेंदु चतुर्वेदी डॉ संजय सिंह , आदिनाथ मिश्रा डॉ शादाब हैदर डॉ इरफान हैदर ,फैजान रजा, हसन रजा ,सहित अन्य कर्मचारियों ने एक-एक पौधा वही मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में डॉक्टर जीवन यादव व उनके टीचर स्टाफ के साथ-साथ छात्र ,छात्राओ ने भी बढ़-चढ़कर बहुत पौधरोपण किया।

 

कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण संतुलन स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।”

 

अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *