डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पारा में फ्रेशर पार्टी, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक प्रतिभा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डूडा कॉलोनी, पारा स्थित एजुकेटर एक्स्ट्राऑर्डिनरी लिमिटेड के पारा ब्रांच में संचालित डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, संगीत एवं वाद-विवाद सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीडीसीटी ग्रुप के डायरेक्टर इंजीनियर पी. कुमार यादव ने विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के महत्व, प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर एवं प्रमाण-पत्र के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए अपने कौशल का विकास करने और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
केंद्र प्रबंधक संतोष मौर्या ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में सुशील, अंशुल, लक्ष्मी, अर्चना, अनूप, आलोक यादव, खुशबू, तनवीर, समीक्षा, नेहा, अनु, फिजा, दीपक, महक, हेमंत, रिती, कृति, ज्योति, कोमल, शिवानी, प्रियांशी एवं सलीम सहित केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।

