एसडीएम मिल्कीपुर समेत आठ एसडीएम का हुआ स्थानांतरण

एसडीएम मिल्कीपुर समेत आठ एसडीएम का हुआ स्थानांतरण

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।शासन ने पीसीएस संवर्ग के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण गैर जिले कर दिया है।स्थानांतरित एसडीएम में बीकापुर की उप जिलाधिकारी श्रेया को श्रावस्ती व मिल्कीपुर के उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार को सीतापुर में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण यादव को प्रतापगढ़, अभिषेक कुमार सिंह को मुरादाबाद, अरविंद कुमार तृतीय को शामली, रामप्रसाद त्रिपाठी को मथुरा, अशोक कुमार सैनी को मैनपुरी,नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्त का सोनभद्र स्थानांतरण हुआ है।स्थानांतरित अधिकारियों के स्थान पर शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओएसडी वंदना पांडेय को उप जिलाधिकारी अयोध्या,ज्वाला प्रसाद को उप जिलाधिकारी कानपुर से सहायक नगर आयुक्त,नगर निगम अयोध्या,मोहित यादव लखनऊ से अयोध्या,राखी वर्मा को सीतापुर से अयोध्या,आनंद कुमार तिवारी को बाराबंकी से अयोध्या, संजीव कुमार यादव को मिर्जापुर से अयोध्या,बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी के विशेष कार्याधिकारी लालकृष्ण एवं विनोद कुमार गुप्त को कुशीनगर से अयोध्या में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *