आरपीएफ कर्मियों ने लोगो को किया जागरुक
अयोध्या।आरपीएफ अयोध्या कैंट द्वारा रेलवे ट्रैक के आसपास रह रहे लोगों को आये दिन जागरूक किया जा रहा है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही ने बताया कि इसी अभियान के तहत मंगलवार को रेलवे नियमों का पालन व रेल से संबंधित अपराधों पर आम जनता व यात्रियों को जागरूक किया गया।यह अभियान अयोध्या कैंट से फतेहगंज, हैदरगंज, बेनीगंज क्षेत्र व अयोध्या धाम तक चला।इस मौके पर आरपीएफ कर्मियों ने लोगों को रेलवे ट्रैक पार ना करने,रेलगाड़ी पर पत्थर ना मारने, रेलवे क्रासिंग गेट को सावधानीपूर्वक पार करने, ज्वलनशील पदार्थ लेकर रेलगाड़ी में यात्रा ना करने व रेलवे परिसर मे लेकर ना आने, अनावश्यक रूप से चैन पुलिंग न करने, रेलवे परिसर, रेलवे ट्रैक के किनारे, कूड़ा कचरा ना डालने, मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर रखने की अपील किया।

