छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर सोशल मीडिया पर हो रहे ट्वीट और भ्रामक प्रचार को लेकर कोतवाली नगर में दिया एफआईआर
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर सोशल मीडिया पर हो रहे ट्वीट और भ्रामक प्रचार को लेकर कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी।सपा प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवांशु तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर सोशल मीडिया पर हो रहे ट्वीट को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को तहरीर देकर यह मांग किया सांसद निशिकांत दुबे प्रियंका राय , ग्लोबल भारत टीवी, अखिलेश सिंह अमित भारद्वाज आदि द्वारा अपने एक पोस्ट पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर की गई।टिप्पणी एवं सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम एक्स पर कुछ अज्ञात लोग पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत अखिलेश यादव के खिलाफ तथ्यहीन अनर्गल एवं मनगढ़ंत वीडियो पोस्ट डाल रहे हैं। प्रवक्ता राकेश यादव के अनुसार जिसमे दावा किया जा रहा है की राम जन्मभूमि चोरी की मामले में गिरफ्तार टीन्नू यादव से अखिलेश यादव की 980 बार बात हुई है जबकि यह बात पूर्णता तथ्यहीन गलत और मनगढ़ंत है फेसबुक पर पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य परमहंस तपस्वी छावनी रामघाट अयोध्या द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति वीडियो पर अनर्गल बातें अभद्र शब्दों का प्रयोग कर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जो की बिल्कुल निराधार एवं मनगढ़ंत है इस वीडियो के माध्यम से कहा गया है कि अखिलेश यादव ईल्म बताते हैं और टीन्नू यादव माल उड़ाते हैं जो की बहुत ही अशोभनीय है इस मौके पर छात्र सभा उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने तहरीर देकर सभी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

