योगा फेडरेशन जौनपुर के कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रजनी साहू जी की अध्यक्षता में सम्पन्न
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनुराग श्रीवास्तव

जौनपुर: योगा फेडरेशन जौनपुर के कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रजनी साहू जी की अध्यक्षता में शहर स्थिति एक होटल में सम्पन्न हुई जिसमे अगस्त माह में होने वाले चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता पर विस्तृत से चर्चा हुई!
बैठक में अध्यक्ष रजनी साहू जी ने बताया की पुरे प्रदेश में योगासन प्रतियोगिता योगा फेडरेशन द्वारा कराया जाता है उसी क्रम में जनपद जौनपुर में चौथी बार यह प्रतियोगिता 9 अगस्त दिन रविवार को मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के सभागार में आयोजित की जायेगी! पिछली बार 267 बच्चों ने प्रतिभाग लिए थे इस बार 430 बच्चों का लक्ष्य लेकर सभी विद्यालय से सम्पर्क करके प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया जायेगा! इसमें 8 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग लें सकते है जिसको सब जूनियर ग्रुप A. B. C. और जूनियर ग्रुप A. व B. तथा प्रोफेनल ग्रुप में कराया जायेगा! सभी ग्रुप के विजेता, उपविजेता का निर्णय के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय स्तर के 5 रेफरी को बुलाया जायेगा, सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जायेगा, यह योगासन का एक बड़ा आयोजन है जिसमे सभी के सहयोग की अपेक्षा है! अध्यक्ष रजनी साहू ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि के लिए कई नामों पर चर्चा की और उन सभी से सहमति लेने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी ! उन्होंने कहा की पिछली बार आप सभी के सहयोग से भव्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ उसके लिए आप सभी को बधाई!
उक्त अवसर पर कोषाध्यक्ष रचित साहू, ऋषि कुमार, सन्नी यादव, तनुष्का साहू, प्रियांशी प्रजापति, अनुष्का साहू, नितेश मौर्या, लकी साहू आदि सदस्य उपस्थिति रहे!
बैठक के अंत में महासचिव डॉली गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त करते हुए समापन किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *