डीएम के सामने हुई नोकझोंक के बाद तीन अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज
अयोध्या।शनिवार को रुदौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई तीखी नोकझोंक के मामले में नया मोड़ आ गया है।इस मामले मे लेखपाल वेद प्रकाश यादव की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में अधिवक्ता गोरखनाथ तिवारी, रमेश शुक्ला और आशीष पांडेय के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवकों से अभद्रता समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इस संबंध मे सीओ रुदौली अरविन्द सोनकर ने बताया कि इस मामले मे पुलिस जांच मे जुट गई है।वहीं,अधिवक्ता पक्ष निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

