*पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 की समय-सारिणी जारी*

*पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 की समय-सारिणी जारी*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया है, कि शैक्षिक सत्र 2026-27 मे अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन एवं धनराशि अंतरण की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
समय-सारिणी के अनुसार विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस तैयार कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 23 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक किया जाएगा तथा डाटा का नवीनीकरण 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक होगा। विद्यालयों द्वारा छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति अंकित करने का कार्य 11 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। व्यक्तिगत छात्रों का सत्यापन 31 अगस्त 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक तथा एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी 11 सितम्बर 2026 से 17 सितम्बर 2026 तक की जाएगी। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करने की प्रक्रिया 18 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक चलेगी। नवीन छात्र 11 अगस्त 2026 से 21 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालने एवं विद्यालय स्तर पर पुनः बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तथा सत्यापन का कार्य 13 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अंतिम सत्यापन 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवम्बर 2026 तक, एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी 06 नवम्बर 2026 से 15 नवम्बर 2026 तक तथा संदेहास्पद डाटा का प्रदर्शन 16 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। अभिलेखीय साक्ष्यों से मिलान एवं सत्यापन 21 नवम्बर 2026 से 14 दिसम्बर 2026 तथा पुनः स्क्रूटनी 15 दिसम्बर 2026 से 21 दिसम्बर 2026 तक होगी। जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं सत्यापित डाटा लॉक करने की कार्यवाही 16 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसके उपरांत मांग सृजन 16 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तथा छात्रों के खातों में धनराशि अंतरण 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।
उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, संबंधित अधिकारियों एवं पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *