समिति ने अभिषेक मेमोरियल पार्क में ओपन जिम स्थापना हेतु विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया

 

 

समिति ने अभिषेक मेमोरियल पार्क में ओपन जिम स्थापना हेतु विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया

 

लखनऊ – गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विवेक खण्ड 4, गोमतीनगर स्थित अभिषेक मेमोरियल पार्क में ओपन जिम स्थापना हेतु माननीय विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष इं. वी. के. मिश्रा. के विवेक खण्ड 4 स्थित निवास स्थान पर समिति के अध्यक्ष इं वी. के. मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष वी. के. पाण्डेय एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने लखनऊ पूर्व विधानसभा के यशस्वी विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव गांधी प्रथम वार्ड के लोकप्रिय पार्षद संजय सिंह राठौर भी उपस्थित थे। विधायक जी के द्वारा पूरे पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसके अन्तर्गत विवेक खण्ड 3 व 4 में विभिन्न स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें व अभिषेक मेमोरियल पार्क में ओपन जिम की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष इं वी के मिश्रा ने अभिषेक मेमोरियल पार्क में पाथ-वे के निर्माण व पार्क की बाउंड्री वॉल ऊंची करने व अन्य समस्याओं के निवारण की मांग की।

क्षेत्र के पार्षद संजय सिंह राठौर ने विवेक खण्ड 3 व 4 के बीच की सड़क के डिवाइडर के पुनर्निर्माण व सौन्द्रयीकरण की समिति की मांग को पूरा करने हेतु आग्रह किया।

माननीय विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने तुरन्त नगर आयुक्त को फोन कर विवेक खण्ड 3 व 4 के बीच की सड़क के डिवाइडर के पुनर्निर्माण व सौन्द्रयीकरण हेतु निर्देशित किया तथा बताया कि विवेक खण्ड 3 व 4 में कुछ हाई मास्ट लाइटें लग चुकी हैं और शेष हाई मास्ट लाइटें शीघ्र लगेंगी और श्रेत्र की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।

इस अवसर पर राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय सिंह राठौर, समिति के अध्यक्ष इं. वी. के. मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, सचिव रूप कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष वी. के. पाण्डेय, अर्जुन लाल केसरवानी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, एस. के. मुखर्जी, भाजपा नगर कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय “डब्बू” सहित अन्य सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित थे।

 

 

रूप कुमार शर्मा

सचिव

गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति, लखनऊ

मोबाइल – 9415001064, 8299605742

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *