साप्ताहिक बंदी के दिन नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
(डॉक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।साप्ताहिक बंदी के दिन नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।यह कार्यवाई चौक से फतेहगंज मार्ग तक की गई।टीम मैं शामिल अधिकारियों और कर्मियों ने सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने नालियों पर लगी जालियां हटाई गईं।अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क को खाली कराया गया।ठेला, खोमचा और पटरी दुकानदारों को सड़क पर दुकान न लगाने की हिदायत दी गई।नगर निगम ने दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर ही व्यापार करने की अपील की।अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है।जोनल अधिकारी सुब्रत तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।

