धर्मातरण, बेटियों की अस्मिता और आरक्षण व्यवस्था पर सरकार की नीति पर सवाल

धर्मातरण, बेटियों की अस्मिता और आरक्षण व्यवस्था पर सरकार की नीति पर सवाल

 

लखनऊ। सर्वजन सनातन पार्टी की *प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी* ने कहा कि आज प्रदेश की तीन बड़ी समस्याओं पर सरकार मौन है।

 

*1. धर्मातरण*: प्रदेश में धर्मातरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रलोभन और दबाव देकर सनातनी परिवारों को तोड़ा जा रहा है। सरकार इस पर ठोस संज्ञान क्यों नहीं ले रही?

 

*2. बेटियों का मान-सम्मान*: *संतोष वर्मा* के प्रकरण में अब तक कोई ठोस एक्शन न होना बेहद निंदनीय है। क्या बेटियों की इज्जत की कोई कीमत नहीं बची? पीड़ित बेटी को तुरंत न्याय मिलना चाहिए।

 

*3. आरक्षण*: आरक्षण का मूल उद्देश्य अब पूरा हो चुका है। आज यह व्यवस्था योग्यता के साथ अन्याय कर रही है। *सर्वजन सनातन पार्टी की मांग है कि आरक्षण व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाए* और आर्थिक आधार पर ही सहायता दी जाए, ताकि समाज में समानता और भाईचारा स्थापित हो सके।

 

*हमारी मांगें:*

1. धर्मातरण विरोधी कानून को सख्ती से लागू किया जाए।

2. संतोष वर्मा पर तत्काल FIR और कठोर कार्रवाई हो।

3. आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।

4. बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स बने।

 

यदि 7 दिनों के अंदर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो सर्वजन सनातन पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *