रोटरी क्लब ग्रेटर फ़ैज़ाबाद का द्वादश पद ग्रहण समारोह संपन्न

रोटरी क्लब ग्रेटर फ़ैज़ाबाद का द्वादश पद ग्रहण समारोह संपन्न

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।रोटरी क्लब ग्रेटर फ़ैज़ाबाद का द्वादश पद ग्रहण समारोह अमानीगंज स्थित होटल क्रिनोस्को में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश रविकांत रस्तोगी उपस्थित रहें।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल द्वारा किया गया साथ में आयी हुईं उनकी धर्मपत्नी का स्वागत रोटरी क्लब ग्रेटर विंग की अध्यक्षा नीता मित्तल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सुनील रस्तोगी ने अध्यक्ष, सतीश चौरसिया ने सचिव, मुकेश अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।क्लब के सचिव सतीश ने गत वर्ष क्लब द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दीं। निवर्त्तमान अध्यक्ष संजीव सोनी ने उत्कृष्ट कार्यों हेतु संजय मित्तल,अमित अग्रवाल, अखिलेश, नितेश, अनुराग अग्रवाल, देवेश, हिमांशु कंसल, ललित बंसल, नीरज सिंघल, अरुण अग्रवाल, पीयूष सिंघल,अतुल अग्रवाल, राहुल केसरवानी, सुनील रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, रितेश गोयल, सतीश चौरसिया,डॉ मनीष अग्रवाल,नमन रस्तोगी, सपना रस्तोगी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नव निर्वाचित सुनील रस्तोगी ने अपने उद्बोधन में क्लब द्वारा किए जा रहें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा कार्यों की विशेष प्रशंसा की और नई टीम से जनहित में और अधिक प्रभावी परियोजनाएं संचालित करने का आवाहन किया।क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा की रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं | क्लब में एक नये मेंबर के रूप में अमित रस्तोगी ने भी शपथ ली | मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री रविकांत रस्तोगी जी ने अपने सम्बोधन में अध्यक्ष सुनील रस्तोगी एवं उनकी टीम को बधाई दीं और क्लब द्वारा किये जा रहें सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं क्लब के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर विंग की निवर्तमान चेयरपर्सन सपना रस्तोगी ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन नीता मित्तल को कार्यभार सौंपा और बधाई दीं।इस अवसर पर रस्तोगी समाज के अध्यक्ष प्रवीन रस्तोगी भी अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन पीयूष सिंघल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अभिषेक अग्रवाल, जय आहूजा, अनुराग वैश्य, विकेश अग्रवाल, ऐश्वर्या रस्तोगी, प्रतीक रस्तोगी, दीपक मेहरोत्रा, अरुण साकेत, संजय अग्रवाल,दिनेश सिंह,अरविन्द अग्रवाल, आलोक सोनी,अखिल अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, अमित सिंघल,रूमी रस्तोगी,स्वाति अग्रवाल,रश्मि केसरवानी,कलावती चौरसिया,सोनल रस्तोगी, दीपिका अग्रवाल,शिखा रस्तोगी,रश्मि अग्रवाल, मोना रस्तोगी,शिल्पी अग्रवाल,वंदना अग्रवाल,छवि अग्रवाल,सोनी रस्तोगी, अंशिका अग्रवाल,स्नेहा सिंघल,ज्योति रस्तोगी,रोलीदीप,सवी आनंद,पूजा रस्तोगी,श्रद्धा आदि उपस्थित रहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *