साइकिल सवार से विवाद करने पर पांच लोगों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

साइकिल सवार से विवाद करने पर पांच लोगों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।थाना बाबा बाजार पुलिस ने एक साइकिल सवार के साथ मारपीट करने पर पांच लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि ग्राम पारा पहाड़ पुर के भंवरलाल की बाइक का पहिया मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडरा के सुभाष पुत्र गंगाराम की साइकिल में टच हो गया था।इसी बात को लेकर भंवरलाल और सुभाष के बीच कहासुनी होने लगी।इसी बीच भंवरलाल की तरफ से मदन, दद्दन पुत्र गण प्यारेलाल, धर्मेंद्र, इमरान, भंवरलाल पुत्र गण जहूरे मिलकर सुभाष के साथ विवाद करने लगे। सूचना पाकर उप निरीक्षक प्रभात कुमार द्विवेदी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच कर विवाद कर रहे लोगों को पकड़ कर थाने ले आये।इस संबंध मे थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मदन, दद्दन, धर्मेंद्र, इमरान, भंवर लाल को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *