ओवर ब्रिज सहित हाइवे पर राहगीरों के लिये जानलेवा साबित हो रहा चाइनीज मांझा
शीघ्र ही पुलिस चलायेगी चाइनीज मांझा बेचने के खिलाफ अभियान – एसपी ग्रामीण
फोटो पीपी साइज
अयोध्या।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।चाइनीस मांझा की चपेट में आकर कई राहगीर गंभीर रूप से घायल हो रहे है।ऐसा ही दर्दनाक हादसा सोमवार की देर शाम जीआईसी ओवर ब्रिज के ऊपर घटी,जब एक युवक बाइक से दर्शन नगर की ओर जा रहा था तभी वह मजे के सब कुछ चपेट में आ गया और घायल हो गया। इस तरह की दर्दनाक हाथ से सिर्फ जीआईसी ऊपर बीच पर ही ना होकर शहर के कई मार्गो और हाईवे पर भी हुई है।देखा जाये हाईवे प्रमुख ओवर ब्रिजो और सूनसान मार्गों पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह मांझा किसी मौत के फंदे से कम नहीं है।सड़क पर अचानक दिखाई न देने वाला यह चाईनीज मांझा वाहन सवारों के गले, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में फंसकर उन्हें गंभीर रूप से घायल हो रहे है।परंतु इस पर पुलिस द्वारा रोक नहीं लगाई जा रही है।शहर में कुछ दुकानदारों द्वारा चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।ऐसे में सवाल यह है कि आखिर जानलेवा मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक कब लगेगी?चाइनीज मांझे का सबसे अधिक खतरा हाईवे, पुलों और व्यस्त सड़कों पर दिखाई देता है।तेज रफ्तार में बाइक या स्कूटी चला रहे लोगों को हवा में फैला मांझा कई बार दिखाई नहीं देता और अचानक उनके सामने आ जाता है।एक पल की लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह एक बहुत गंभीर समस्या है।बताया कि शीघ्र ही वे अपने अधीनस्थ सभी सीओ को निर्देश निर्देश देकर चाइनीस मांझा बेचने वाले सभी
दुकानदारों और खरीदारों के लिए खिलाफ सगन चेकिंग अभियान चलाई जाएगी और जो भी इस प्रतिबंधित मंझे को खरीदते व बेचते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर पुलिस कठोर से कठोर कार्यवाही करेगी।वही सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी ने बताया कि शीघ्र ही चाइनीज मांझे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के दौरान पतंग और मांझे की दुकानों की जांच की जाएगी।यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक्री के लिए रखा मिला अथवा कोई व्यक्ति इसे बेचते या खरीदते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

