जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस के अभिराज, अद्विक,तेजस ने स्वर्ण पदक अर्जित किया

सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस चैंपियन २०२६ के अंतर्गत जी. डी. गोयनका गोरखपुर में १४ अगस्त २०२६ को आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर १४ ( बालक वर्ग) के भीतर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस के अभिराज, अद्विक,तेजस ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। अब ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन ३१ अक्टूबर २०२६से लेकर ६ नवंबर २०२६ के मध्य रोहतक हरियाणा में करेंगे। दूसरी ओर अंडर १७ (बालक वर्ग) में रिद्धिमन, वैश्विक और पराशर ने कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती रीना पाठक ने सभी को बधाई दी और उनके खेल कौशल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *