डायमंड जुबिली छात्रावास में सजा ‘जश्न-ए-जुबली’
अंतःवासियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
प्रयागराज। डायमंड जुबिली छात्रावास में छात्र-जीवन को रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं जीवंत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कॉमन हॉल में ‘जश्न-ए-जुबली’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में छात्रावास के अंतःवासियों ने गीत, ग़ज़ल, शायरी, कविता, लोकगीत, वादन एवं मंच संचालन सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रावास के संरक्षक प्रो. पतंजलि मिश्रा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह एवं सह-अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा छात्रावास अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा तैयार की गई थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल विद्यार्थियों के रहने का स्थान नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने छात्रावास में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए कुलपति के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
‘जश्न-ए-जुबली’ में अंतःवासियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी अंतःवासियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने डायमंड जुबिली छात्रावास के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की।
बर्फ शिवलिंग से सजे बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव
महापौर ने किया बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव की महाआरती
प्रयागराज। श्री राम मंदिर हीवेट रोड के प्रांगण में राहुल सिंह आजाद के संयोजन में बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव जी का बर्फ शिवलिंग श्रृंगार का पूर्ण विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता , भाजपा नेता राजेश केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, के के अग्रवाल अजय अग्रहरि,अतुल खन्ना अजीत सिंह, अजय अग्रहरि आदि हजारों भक्तों के साथ ढोल नगाड़े संग बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव का भव्य महाआरती की। इस अवसर कलाकारों के द्वारा बाबा भोलेनाथ पर आधारित झांकी
की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के संयोजक राहुल सिंह आजाद बर्थ शिवलिंग शृंगार संयोजक भोलानाथ चौरसिया, गोपाल जी स्वर्णकार रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुजारी विनय पांडे,विनय रंजन निगम, दाऊ दयाल गुप्ता, सतीश चंद्र केसरवानी, प्रमोद बंसल एवं सैकड़ो भक्त
गण मौजूद रहे।

