(कुशीनगर) कुशीनगर ब्लड बैंक की 4 स्थापना दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित
कुशीनगर, 20 अगस्त (आरएनएस)। जनपद के महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के एक होटल में
कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। पत्रकारों द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज में जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। विशिष्ट अतिथि शिवनाथ सिंह ने कहा कि रक्तदान एवं जनसेवा जैसे कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालक राजीव तिवारी एवं शोभा राय ने संयुक्त रूप से समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की मदद और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सेंटर निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा जनसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। समारोह का संचालन वाहिद अली ने किया। इस अवसर पर कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया, शोभा राय, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय कृष्ण द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, डॉ सुनील सिंह, विनोद वर्मा, सत्येंद्र राय, अभिमन्यु तिवारी के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित र
हे।

