कांग्रेस ने राम सागर रावत पर फिर जताया भरोसा

कांग्रेस ने राम सागर रावत पर फिर जताया भरोसा
-चौथी बार सौंपी एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की कमान
अयोध्या। अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं सम्मान किया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण मिश्र की अगुवाई में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने राम सागर रावत को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की शुभकामनाएं दीं।जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा राम सागर रावत के अनुभव एवं सक्रियता से अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चेत नरायन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, कांग्रेस नेता प्रदीप वर्मा, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौड़, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, मनीष सिंह, अम्बरीष पाण्डेय, तेज बली पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *