उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में ’’प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी’’ के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति/चयन पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, जौनपुर में किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ से आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत प्रजापति और डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन, मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। जिसके क्रम में जनपद में कुल 71 प्राविधिक सहायको का चयन हुआ है।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें, जिससे पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. अजय सिंह ने सभी नवनियुक्त कृषि कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कृषि क्षेत्र में पूरे मनोयोग एवं ’’‘नेशन फर्स्ट’’’ की भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे किसानों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएं।
जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं तथा कृषि एवं किसान हित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह द्वारा सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा0रमेश चन्द्र यादव के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ’’महामंत्री पियूष गुप्ता, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी।

