मारपीट के मुकदमे में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा बरामद
आजमगढ़ 27 अगस्त(आर एन एस)फूलपुर थाना पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को ग्राम कुशहाँ निवासी मो. तैय्यब के साथ गोबर बाहर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि अबू हम्जा, अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक और मो. उमर ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र मो. सैफ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मामले में थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ 27 अगस्त को इब्राहिमपुर मोड़ से मो. उमर (19) और अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक (42), दोनों निवासी ग्राम सतुवहिया, थाना फूलपुर, को करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

