3 घंटे में चोरी की बोलेरो बरामद मोतीगंज पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार 

3 घंटे में चोरी की बोलेरो बरामद मोतीगंज पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार
अलावल देवरिया गोण्डा 29 अगस्त। थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की गई बोलेरो की शीघ्र बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई बोलेरो को घटना के 3 घंटे के भीतर बरामद कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।दिनांक 28.08.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत बोलेरो वाहन संख्या UP43 N 3700 चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर थाना मोतीगंज पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीमों द्वारा तत्काल चोरी गई बोलेरो एवं अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान झिलाही से वजीरगंज रोड पर ग्राम जमलापुर बाजार के पास एक बोलेरो दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बोलेरो को रोककर चेक किया गया, जो चोरी गई बोलेरो निकली। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त
संतोष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 रामकुमार तिवारी निवासी जमथा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा। बरामदगी 1 अदद सफेद रंग की बोलेरो वाहन संख्या UP43 N 3700 अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0- 230/2026, धारा 303(2) BNS, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा। मु0अ0सं0- 190/2026, धारा 303(2) BNS, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा। गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 सुधीर कुमार यादव, का0 महेश कुमार, का0 सचिन कुमार, का0 विकास कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *