देश पर मर मिटने वालों के त्याग व बलिदान को देश भुला नहीं सकता: टिल्लू
-क्रान्तिकारी डॉ. सुरेन्द्र नाथ अग्रहरि की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धाजंलि सभा
अयोध्या। कचेहरी स्थित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवन मंे रविवार को अपरान्ह 12 बजे जनपद के प्रख्यात क्रान्तिकारी एवं स्वतन्त्रता आन्दोलन में जनपद फैजाबाद के क्रान्तिकारियों में प्रमुख क्रान्तिकारी डॉ. सुरेन्द्र नाथ अग्रहरि को आज उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित करके, उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कोऑपरोटिव बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि देश के अमर बलिदानियों तथा देश पर मर मिटने वालों के त्याग व बलिदान को देश भुला नहीं सकता। आजादी के सिपाहियों का सम्मान करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। अग्रहरि समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता अग्रहरि ने कहा कि आजादी के इन दीवानों के दिखाये मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रृद्धाजलि दे सकते हैं। सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि देश पर मर मिटने वालों के ऋण को कभी कोई सरकारें चुका नहीं सकती। आज सेनानी परिवारो की उपेक्षा से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारे इस विषय पर गंभीर नहीं है। उन्होने कहा है कि डॉ. सुरेन्द्र नाथ अग्रहरि फैजाबाद जनपद के सशस्त्र क्रान्ति के अग्रणी नेता थे। डॉ. सुरेन्द्र नाथ अग्रहरि ने आजादी की लड़ाई के दौरान अग्रेजो की जो प्रताड़ना सही थी। वो कष्ट सहन करनें का जज्बा आजादी के इन दिवानों के ही बस का था। वहीं भाजपा पार्षद हरिश्चन्द्र अग्रहरी ने कहा कि बाबू जी की यादे आज भी हम सेनानी वंशजों के दिलों दिमाग में एकदम ताजा हैं। याद करते ही आंखे भर आती हैं। वहीं सेनानी बंशज दिव्य मोहन अग्रहरी ने कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में फैजाबाद के सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उक्त अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता केशव बिगुलर ने कहा कि आज देश में इन आजादी के योद्धाओं के जीवन गाथा से हमें भावी पीढ़ी को उनसे अवगत कराने की आवश्यकता है जिसके लिये इनके जीवन गाथाओं को पाठ्य क्रमों में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कोऑपरेटिव बैंक सभापति द्वारा अमर सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जावालित करके शुभ आरम्भ किया गया। उक्त अवसर पर सेनानी भवन में तमाम बुद्धिजीवी, पत्रकारगण, अधिवक्तागण तथा सेनानी के परिजन उपस्थित रहें, और उन्होंने अपनी-अपनी श्रद्धाजंलि सेनानी को अर्पित की। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणधीर सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह मधुर, राकेश वैद एडवोकेट, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, रामानन्द चौहान, बलवन्त सिंह व सेनानी पुत्र राम मोहन अग्रहरि, सूरज मोहन अग्रहरि एवं पौत्रगण हरि मोहन, आदित्य मोहन सहित श्रद्धाजंलि देने वालो में सेनानी सुरेन्द्र नाथ के वंशज राम मोहन, हरि मोहन, बृज मोहन, अवि मोहन, सतीश मोहन, अजय मोहन, दिव्य मोहन, आदित्य मोहन, हरि कृष्ण मोहल, अंकित मोहन, शिव शंकर अग्रहरी, अपूर्व मोहन, रिशू मोहन, नन्द किशोर अग्रहरी, अरूण कुमार अग्रहरी (पप्पू), पवन गुप्ता, मुकेश अग्रहरी, करमजीत सिंह, सुनील अग्रहरी, पंकज अग्रहरी, शशीधर पाण्डेय, तरूण गुप्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति रहें। कार्यक्रम के अन्त में सेनानी पुत्र राममोहन अग्रहरि ने डॉ0 सुरेन्द्र नाथ अग्रहरि को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

