*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कानपुर प्रांत के अध्यक्ष व सरंक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल बृजपाल सिंह राठौड़ पंच तत्व में हुए विलीन*
कानपुर:
1. विनम्रता पूर्वक अवगत कराया था कि हमारे बीच परिषद के लगभग 10 वर्ष से प्रांतीय अध्यक्ष व दिनांक 13 अगस्त 2026 से सरंक्षक का दायित्व पर रहते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल बृजपाल सिंह राठौड़ नहीं रहे ! उनके र्स्वगवास के सूचना से कानपुर प्रांत में आने वाले सभी जनपदों में शोक की लहर से सभी के दिलों को झकझोर दिया ! राठौड़ साहब का अंतिम संस्कार पर दिनांक 30 अगस्त 2026 – समय लगभग 1330 बजे स्टेशन मुख्यालय, कानपुर कैंट से एक अधिकारी के साथ कनिष्ट अधिकारी और जवानों की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज, रीति और पुष्पांजलि के साथ सलामी दी ! इस प्रक्रिया में कानपुर प्रांत के अध्यक्ष कमांडर नवीन कटियार, फ़र्रूख़ाबाद से फ़र्रूख़ाबाद के इकाई के अध्यक्ष कैप्टन आर के सिंह जादौन, सरंक्षक – कैप्टन उदय राज सिंह (प्रथम अध्यक्ष अब सरंक्षक) नायब सूबेदार सी.पी. सिंह परिहार, सरंक्षक के अन्य 02 सक्रिय कार्यकर्ता, लखनऊ से अवध प्रांत के अध्यक्ष, ले. कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, कन्नौज से सूबेदार प्रमोद सिंह चौहान और 04 सदस्यगण, फतेहपुर इकाई से हवलदार जितेंद्र सिंह गौतम आत्मज कैप्टन पितांबर सिंह, अध्यक्ष, व हवलदार राजेश सिंह परिहार, कानपुर प्रांत/इकाई से 10 की संख्या मे साहब के पैतृक गांव लालूपुर, घाटमपुर के पास गए और उधर से ही साथ में सीधे अंतिम संस्कार स्थल डयोढ़ी घाट, गंगा नदी पहुंचे ! कानपुर प्रांत/इकाई शहर से ले. कर्नल आर पी यादव, विंग कमांडर आर यस भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रांत, महासचिव प्रांत, सूबेदार मेजर(Hony Lt) चरन सिंह यादव, कैप्टन अजय सिंह चौहान, सूबेदार मेजर आर सी यादव, सूबेदार मेजर आर एन यादव, सूबेदार राम प्रसाद पाल, सूबेदार मेजर नरेंद्र कुमार मिश्रा (परिषद प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश), सूबेदार मेजर राकेश सिंह चंदेल, सूबेदार मेजर विपिन कुमार मिश्रा, ए.सी. दिलीप कुमार दीक्षित, सूबेदार एस एन सिंह व इकाई के अध्यक्ष के साथ 45 पूर्व सैनिक साथी एवं शहर व पैतृक गांव से सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने अतेष्टि स्थल पर नम आंखों से दिवंगत साहब को भावभीनि श्रदांजलि अर्पित की ! दिवंगत साहब के परिजन व पुत्र, देवेंद्र सिंह राठौड़ संपर्क सूत्र 9956110022 से मिलकर कर्नल राठौर साहब के साथ गुजारे दशकों वर्ष, फरूखाबाद इकाई से आए पदाधिकारियों में कैप्टन उदय राज सिंह व नायब सूबेदार सी पी सिंह परिहार साहब वर्ष 1994 से अभी तक का साथ रहा के स्मरण में
*पंच तत्व में विलीन हुए साहब विनम्र,हंसमुख और लोकप्रिय, अपने निर्णय में अडिग रहते साथ ही साथ इस दुखद समय पर हम सभी आपके साथ हैं* ~~~~~~ ~~~~2. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से पुन: अग्रज आदरणीय लेफ्टिनेंट कर्नल बृजपाल सिंह राठौर जी को दुखी मन से उन्हें अपनी सादर श्रद्धांजलि अर्पित व दुखित परिजनों को शोक संवेदनाएं। ~~~~दिवंगत साहब को विनम्र श्रदांजलि – 🕉️ शांति शांति शांति 🙏
3. अंतिम संस्कार के समय के कुछ छायाचितत्र 👇! शोकाकुल :-
~~~~महासचिव व अध्यक्ष,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कानपुर प्रांत और इकाई
विनम्र श्रद्धांजलि ओम शांति शांति
महासचिव कानपुर प्रांत

