पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामण्डल एवं प्रयागराज व्यापार मंडल ने जताया शोक
प्रयागराज। जनपद कौशाम्बी के मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामण्डल एवं प्रयागराज व्यापार मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामण्डल के प्रदेश अध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी एवं संयोजक मनीष कुमार गुप्ता ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। इस कठिन समय में प्रयागराज का पूरा व्यापारी समाज एवं व्यापार मंडल पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी एवं संयोजक मनीष कुमार गुप्ता ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि हादसे में मृत व्यक्तियों के आश्रित परिवारों को उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा प्रदान किया जाए तथा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामण्डल एवं प्रयागराज व्यापार मंडल संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना, सहयोग और एकजुटता के साथ खड़े हैं

