शटर का ताला काटकर सर्राफा दुकान में लाखों के बहुमूल्य जेवरात चोरी
:-सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
:-सरयू घाट पुलिस चौकी से बीस मीटर दूरी पर चोरों ने सर्राफा दुकान का ताला तोड उड़ाया लाखों का सामना पुलिस जांच में जुटी।
गोण्डा 1 सितम्बर। सरयू घाट चौकी से मात्र बीस मीटर की दूरी पर कटरा तिराहे पर चोरों ने सर्राफा की दुकान का ताला तोड़कर पांच किलो चांदी के जेवरात उड़ाए सुबह दुकान खोलने पहुंचा सर्राफा व्यवसाई दुकान के शटर का ताला टुटा देख दंग रह गया तत्काल चौकी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। चोरों के तांडव से व्यावसायियों में दहसत है और पुलिस गश्त कों लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयाल गंज कटरा तिराहे पर सरयू घाट पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी अजय सोनी पुत्र स्वर्गीय हनुमान सोनी ग्राम कनकपुर शिवदयाल गंज बाजार नवाबगंज की अजय ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है प्रतिदिन के भांति सोमवार को रात्रि अजय सोनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने से दुकान में लगे शटर का ताला टुटा हुआ था। दुकान के अन्दर के सामान बिखरे हुए थे।दुकान मे रखा करीब 5 किलो चांदी का सामान जिसमे बिछिया, चैन, गुल्री, ताबीज इन सबका वजन करीब 4:50-5किलो रहा होगा चोर उठा लें गये थे।
तत्काल सरयू घाट पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह को सूचना दी चौकी प्रभारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच पड़ताल शुरू की है।
कटरा तिराहे पर पुलिस की पिकेट भी लगती है पुलिस चौकी से मात्र बीस मीटर स्थित दुकान में ताला तोड़कर चोरी के घटना को कारित करना रात्रि पुलिस गस्त पर सवाल खड़े करते हैं। अयोध्या की सीमा से सटा है मात्र दो किलोमीटर दूरी पर राम पैड़ी नया घाट यहां से है हमेशा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
थाना प्रभारी नवाबगंज अभय सिंह ने बताया है कि सर्राफा व्यवसाई के लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जावेगा।

