राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक हुई संपन्न

राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक हुई संपन्न
गोण्डा 2 सितम्बर। बुधवार को जनपद के नगर पंचायत बेलसर में राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार मिश्रा के प्रस्ताव पर मोहम्मद तुफैल को गोंडा जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया और के.के. श्रीवास्तव को गोंडा जनपद का विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविंद्र पांडे को देवीपाटन मंडल के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने देवीपाटन मंडल में पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी को ब्लॉक स्तर पर मीटिंग करने को कहा। साथ ही जिला स्तर से लेकर के ब्लॉक स्तर तक पार्टी के खाली पदों को जल्द से जल्द नियुक्ति करने को भी कहा। बैठक में सर्वसम्मत से तय हुआ की विधानसभा चुनाव में गोंडा के सातों सीटों पर राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया अपना प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में मनोज कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव, दीपचंद तिवारी, शिव मोहन पांडे, राम अनुज यादव, मनोज शुक्ला, जगदंबा मिश्र, डॉक्टर बादशाह, प्रशांत पांडे ,रविंद्र पांडे, शिवपूजन तिवारी ,अवधेश कुमार तिवारी, जगदंबा प्रसाद तिवारी, राज दत्त तिवारी, हनुमान वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *