उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत
महापौर ने नगर निगम में आयोजित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदान किया किट व स्वीकृति पत्र
प्रयागराज। महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी बुधवार को नगर निगम सभागार में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का नगर निगम सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे वहां उपस्थित लोगो के द्वारा देखा व सुना गया।
इस अवसर पर महापौर के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को किट व स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए उनके दैनिक जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ ही उनके लिए कई सामाजिक सुरक्षाओं की घोषणा की है।
कहा कि सरकार का एक मात्र संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन में एक नई चेतना, रोशनी आयें तथा एक नया संकल्प जागृत हो।
इस अवसर पर विधायक  गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, पार्षदगण, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय मंमगई सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *