जिला पूर्ति अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि 02 सितम्बर 2026 को आॅल इण्डिया फेयर प्राइज शाॅप डीलर एशोसिएशन, उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, पदमाकर उपाध्याय, जिला महासचिव, मो0 सलीमुल्ला, महामंत्री नगर एवं राज कुमार यादव अध्यक्ष, तहसील-सदर तथा जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 एवं श्री मनोज कुमार पांडेय जी, माननीय कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रू0 35.00 प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुए रू0-125.00 प्रति कुन्तल किये जाने पर जनपद जौनपुर के उचित दर विक्रेताओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 एवं श्री मनोज कुमार पांडेय जी, माननीय कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0, जवाहर भवन, लखनऊ को सम्बोधित आभार एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित किया।

