तालाब में डूबे 35 वर्षीय बबलू यादव का शव बरामद, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चलाया लगातार तलाश अभियान
लखनऊ, (आरएनएस) । काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवड़ी स्थित तालाब में तैरकर पार करने के दौरान डूबे 35 वर्षीय बबलू यादव पुत्र प्यारेलाल यादव का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ग्राम रेवड़ी निवासी बबलू यादव 2 सितंबर को गांव में स्थित तालाब को तैरकर पार करने का प्रयास कर रहे थे। तालाब पार करते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही काकोरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू कराया गया।पुलिस ने एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तालाब में लगातार तलाश एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बावजूद देर रात तक बबलू यादव का पता नहीं चल सका। अंधेरा अधिक होने के कारण रात्रि में रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। पुलिस एवं बचाव दल द्वारा अगले दिन पुनः तलाश अभियान शुरू करने की तैयारी की गई।गुरुवार को सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा और स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में विभिन्न स्थानों पर तलाश की। लगातार प्रयास के बाद बबलू यादव का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना नहीं है। थाना काकोरी पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

——————-