देवहट गांव में नायब तहसीलदार ने जेसीबी मशीन लगवाकर पानी की कराई निकासी
ड्रमंडगंज, मीरजापुर। क्षेत्र के देवहट गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भारी बारिश से हुए जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम से गुहार लगाई थी। गुरुवार शाम को एसडीएम लालगंज अजीत कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजू यादव, ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता लेखपाल निखिल पाठक ने जेसीबी मशीन से नाली खोदकर पानी की निकासी कराई। मंगलवार की रात हुई भारी बारिश से हाइवे किनारे बनाई गई पक्की नाली से बारिश का पानी नही निकलने से हाइवे किनारे स्थित घरों में पानी घुसने लगा था। तहसील प्रशासन द्वारा पानी की निकासी करवाए जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

