बारिश से कच्चा मकान गिरा, परिजन बाल बाल बचे 

बारिश से कच्चा मकान गिरा, परिजन बाल बाल बचे
लालगंज, मीरजापुर। विकासखंड क्षेत्र के गंगहरा खुर्द गांव में शुक्रवार की देर रात लगातार बारिश के बीच एक कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। मकान गिरने से रामपति मौर्य के परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान के साथ बर्तन, चावल, गेहूं, दाल आदि मलवे में दब कर खराब हो गया। रामपति मौर्य पुत्र स्वर्गीय मनीराम मौर्य ने शनिवार को बताया कि लगातार बारिश के कारण उनका कच्चा मकान कमजोर हो गया था। रात में अचानक भर भरा कर गिर गया। घर का पूरा हिस्सा गिरने से मलवे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति राम उजागीर मौर्य ने हादसे की जानकारी हल्का लेखपाल को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *