यूपी को स्किल कैपिटल बनाने में प्रयागराज की बड़ी कामयाबी
प्रयागराज के नितिन कुमार ने नेशनल स्किल प्रतियोगिता में हासिल किया देश में पहला स्थान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को कुशल जन शक्ति का केंद्र बना रही है । इसके लिए वह केंद्र सरकार के सहयोग से युवाओं की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें वैश्विक मंच प्रदान कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता और आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की तरफ से इंडिया स्किल्स काम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सफल प्रतिभागी आगे चलकर ‘विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता-2027’ और ‘विश्व कौशल प्रतियोगिता- 2028’ में प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को स्किल की राजधानी बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार प्रदेश में युवाओं में छिपे कौशल और तकनीकी दक्षता की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना और आगे बढ़ने का अवसर देना दे रही है। नेशनल स्किल्स काम्पिटिशन का आयोजन भी इसी का हिस्सा है जिसमे प्रयागराज जनपद को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रयागराज के कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अभिषेक शुक्ला का कहना है कि प्रयागराज जिले के लतीफपुर फूलपुर के रहने वाले नितिन कुमार ने इंडिया स्किल नेशनल काम्पिटिशन 2025-26 मे देश मे पहला स्थान हासिल किया है। इसी वर्ष सितंबर के महीने मे नितिन एशिया स्किल काम्पिटिशन 2026-27 मे प्रतिभाग करने जा रहे हैं। फौजी परिवार से ताल्लुक रखने वाले नितिन कुमार ने यदुपति सिंघानिया आई आई टी कानपुर से राज मिस्त्री ट्रेड मे स्किल की ट्रेनिंग ली।
नितिन कुमार का कहना है कि उसकी ट्रेड राज मिस्त्री की थी और उसकी रुचि भी वॉल एण्ड टाइलिंग मे अधिक थी और इसीलिए उन्होंने इंडिया स्किल नेशनल काम्पिटिशन 2025-26 प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। नितिन को दो वॉल और एक फ्लोर का संसद भवन डिजाइन बनाने को मिला। जिसे नितिन ने 21 घंटे मे तैयार कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

